बन्द किए जाएं जगह-जगह चल रहे अवैध बूचड़ खाने-योगी आदित्यनाथ

#merebaba
योगी की आवाज
भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने महानगर और जनपद में चल रहे अवैध बूचड़ खानों को तत्काल बन्द करने को कहा है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही प्रशासन साफ-सफाई और जर्जर सड़कों को आवागमन के योग्य बनवाकर आम जनता की दिक्कतों का भी संज्ञान लें। उन्होंने कहा कि गोरखपुर महानगर और जनपद में अवैध बूचड़ खाना चलवाकर जिला प्रशासन और नगर निगम शासन की मंशा के विरूद्ध एनजीटी के आदेश की अवमानना कर रहा है।
योगी आदित्यनाथ ने जगह-जगह अवैध बूचड़ खानों पर एन.जी.टी. के आदेश पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि उ.प्र. शासन की कार्यप्रणाली से ऐसा लगता ही नहीं कि यहा पर कोई शासन या प्रशासन हो, यह जंगलराज की सी स्थिति है। विकास योजनाओं को लूटखसोट का जरिया बनाकर आम जनता को विकास से वंचित करने का पाप उ.प्र. सरकार और उसका प्रशासन कर रहा है।
उन्होंने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि एन.जी.टी. के स्पष्ट आदेश के बावजूद पूरे महानगर और जनपद के हर चैराहें पर निरीह पशुओं को काॅटा जा रहा है। यह न केवल अमानवीय है अपितु मानव स्वास्थ्य के साथ सीधे-सीधे खिलवाड़ भी है। इसके कारण आस्था तो आहत होती ही है साथ ही तमाम प्रकार की प्रदूषण की स्थिति पैदा हो रही है। भाजपा सांसद ने कहा कि जिला प्रशासन जगह-जगह काटे जा रहे तथा अवैध रूप से संचालित बूचड़खानों को तत्काल प्रभाव से बन्द करें।
खासतौर पर चैराहों, सार्वजनिक स्थलों, धर्मस्थलों के नजदीक इस प्रकार की गतिविधियों को पूरी तरह प्रतिबन्धित किया जाना चाहिए। साथ ही महानगर और जनपद के अन्दर इन्सेफ्लाइटिस के संम्भावित भयावह को देखते हुए साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल एवं जल निकासी की व्यवस्था अभी से सुनिश्चित करें।
Previous
Next Post »

Be The First Among Your Friends To Comment On Bhartiya Hindu Sangh! ConversionConversion EmoticonEmoticon